Goa: प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली CM पद की शपथ, इन 8 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

Edited By Updated: 28 Mar, 2022 12:14 PM

goa pramod sawant takes oath as cm

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनाव में अपने नेतृत्व में भाजपा को 20 सीटें जिताने वाले तीन बार के विधायक प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री के...

नेशनल डेस्क: गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनाव में अपने नेतृत्व में भाजपा को 20 सीटें जिताने वाले तीन बार के विधायक प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की। गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने राज्य की राजधानी पणजी के निकट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित समारोह में सावंत (48) को शपथ दिलाई।

 

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता शामिल हुए। सावंत ने कोंकणी भाषा में शपथ ग्रहण की। यह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल है। वह मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद पहली बार मार्च 2019 में मुख्यमंत्री बने थे।

 

इन्होंने ने भी ली शपथ
प्रमोद सावंत के अलावा विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नायक, नीलेश कैबराल, सुभाष सिरोडकर, रोहन खुंटे, गोविंद गौड़े, अतानासियो मोनसेराते मंत्रिपद की शपथ ली।

 

भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की
हाल में संपन्न राज्य के चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। सावंत (48) उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!