छत्तीसगढ़ के नए मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 02:50 PM

justice krishna ram mohapatra appointed as the new chief justice of chhattisgarh

ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति महापात्र को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने अंग्रेजी...

छत्तीसगढ़ : ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति महापात्र को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली। 

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 

ओडिशा उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति महापात्र का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ और उनके पास बीए-एलएलबी की डिग्री है। उन्होंने सात फरवरी 1988 को ओडिशा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। उन्होंने सिविल, फौजदारी और संवैधानिक मामलों सहित कानून के विभिन्न क्षेत्रों में 26 वर्षों तक सेवाएं दीं। 

यह भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जंगलों से नक्सलियों के 14 हथियार और बारूद के जखीरे बरामद

वह राज्य सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने क्योंझर स्थित 'सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड', मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!