Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट, देखें अपने शहर का रेट

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 01:47 PM

gold and silver prices gold gets cheaper silver also sees a decline

सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ रह तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं से वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज MCX और सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज...

नेशनल डेस्कः सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ रह तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं से वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज MCX और सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।

MCX में सोने का भाव

MCX पर अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोने का भाव में करीब ₹2,000 की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद सोना ₹1,41,557 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत ₹5,400 गिरकर ₹2,17,277 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

गुड रिटर्न्स के अनुसार, सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोना ₹1,420 गिरकर ₹1,42,910 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,300 की गिरावट के बाद 1,31,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं 18 कैरेट सोने के भाव ₹1,070 घटकर ₹1,07,180 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

क्यों गिर रहे है दाम?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसके साथ-साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने की बात कही है। जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में 4% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। तेल महंगा होने से डॉलर में मजबूती आई। जिससे  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।


देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट

PunjabKesari

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!