Edited By Sahil Kumar,Updated: 30 Jun, 2026 02:55 PM

आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी का रेट 2,19,414 रुपये है। कल चांदी के दाम करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर खुले थे, लेकिन बाजार बंद होने तक इसमें 887 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आ गई।
नेशनल डेस्कः आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी का रेट 2,19,414 रुपये है। कल चांदी के दाम करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर खुले थे, लेकिन बाजार बंद होने तक इसमें 887 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आ गई।
रिकॉर्ड स्तर से बड़ी गिरावट
MCX पर इस साल की शुरुआत में चांदी की कीमतों ने 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया। आज चांदी का रेट करीब 2.19 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यानी चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

दिल्ली में आज 1 Kg चांदी का रेट 2,19,414 रुपये रहा। 100 ग्राम चांदी की कीमत 21,940 रुपये और 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,194 रुपये रहा। लखनऊ में चांदी की कीमत 2,21,167 रुपये प्रति किलोग्राम रही। मुंबई में चांदी का भाव 2,19,631 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि हैदराबाद में यह 2,19,850 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।