Edited By Sahil Kumar,Updated: 10 Jul, 2026 01:39 PM

सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज घरेलू सराफा बाजार और MCX पर सोने चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई। निवेशकों और गहने खरीदने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है।
नेशनल डेस्कः सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज घरेलू सराफा बाजार और MCX पर सोने चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई। निवेशकों और गहने खरीदने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है।
MCX पर सोने-चांदी में गिरावट
आज MCX पर 5 अगस्त 2026 एक्सपायरी वाले सोने में 798 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सोना ₹1,44,502 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं 4 सितंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 3,442 रुपये से अधिक टूटकर ₹2,22,935 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
22,22 और 18 कैरेट सोने के रेट
सराफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के दामों में भी गिरावट आई। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी कमी आई है। आज 22 कैरेट सोने में 35 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत में 29 रुपये प्रति ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी सस्ती हुई। आज घरेलू बाजार में चांदी के रेट में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा कमी आई।
प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव (प्रति ग्राम)
