Gold Silver Price: फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, इतने गिरे दाम, देखें ताजा रेट

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 08:29 PM

gold silver price gold and silver become cheaper again see the latest rates

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह कारोबार में बढ़त रही, लेकिन शाम तक घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,60,723 रुपए प्रति किलोग्राम...

नेशनल डेस्कः पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के कारोबार में सर्राफा बढ़त के साथ खुला, लेकिन शाम तक घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सोना और चांदी के दाम
इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दिन के अंत तक 24 कैरेट सोना 1,835 रुपए की गिरावट के बाद 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,45,416 रुपए और 18 कैरेट सोना 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर के कारोबार में चांदी 3,489 रुपए टूटकर 2,60,723 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,64,212 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
विश्लेषकों का कहना है कि हाल के दिनों में कीमती धातुओं की तेज़ बढ़ोतरी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोना-चांदी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 14.70 डॉलर यानी 0.29% बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.4% बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। व्यापारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव और निवेशकों की सुरक्षित परिसंपत्ति की खरीदारी ने घरेलू बाजारों में समर्थन बनाए रखा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!