Gold Silver Price Change : सोने-चांदी के रेटों में हुआ बड़ा बदलाव, गोल्ड खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 10:01 PM

gold silver new prices major change in gold and silver rates

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 1,700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसकी वजह लगातार मांग और मज़बूत वैश्विक रुख था, जबकि निवेशक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और मुद्रा के उतार-चढ़ाव पर नज़र रखे हुए थे।...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 1,700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसकी वजह लगातार मांग और मज़बूत वैश्विक रुख था, जबकि निवेशक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और मुद्रा के उतार-चढ़ाव पर नज़र रखे हुए थे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 1,700 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि, 99.9 प्रतिशत वाला सोना 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। बुधवार को, सोने की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''बृहस्पतिवार को सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जो मिले-जुले बाजार संकेतों को दिखाता है। होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास चल रही अस्थिरता ने डॉलर की सुरक्षित निवेश मांग को समर्थन दिया, जिसने कीमती धातु के लिए एक बड़ी रुकावट का काम किया।''

उन्होंने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार ने कीमती धातु में बढ़त को और कम कर दिया। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच नए राजनयिक जुड़ाव की उम्मीदों से कुल जोखिम धारणा में सुधार हुआ। विश्लेषकों ने उन खबरों की ओर भी इशारा किया कि दोनों पक्ष बातचीत के लिए और समय देने के लिए युद्धविराम को और दो हफ्ते बढ़ा सकते हैं। इस घटनाक्रम ने कच्चे तेल की कीमतों को हाल के निचले स्तर के पास बनाए रखा, जिससे महंगाई की तुरंत चिंता कम हुई और सर्राफा में तेज गिरावट रुक गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 79.61 डॉलर प्रति औंस हो गई, और सोना 18.36 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि इज़राइल और लेबनान के युद्धविराम पर सहमत होने की उम्मीद के बीच हाजिर सोना 4,811 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!