Edited By Tanuja,Updated: 23 Apr, 2026 03:41 PM

पाकिस्तान के साथ संभावित बातचीत से ठीक पहले Donald Trump ने अचानक Iran को “Thank You” कहकर सबको चौंका दिया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उनके कहने पर बड़ा फैसला लिया, लेकिन इस बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है और इसके पीछे की सियासी रणनीति पर...
International Desk: पाकिस्तान के साथ संभावित बातचीत से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने अचानक ईरान को “Thank You” कहकर सबको चौंका दिया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उनके कहने पर बड़ा फैसला लिया, लेकिन इस बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है और इसके पीछे की सियासी रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनके अनुरोध पर ईरान ने 8 महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी रोक दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह “बहुत अच्छी खबर” है और ईरान ने उनके सम्मान में यह फैसला लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा और बाकी चार को सिर्फ एक महीने की सजा दी जाएगी। लेकिन ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरानी न्यायपालिका से जुड़ी एजेंसी ने कहा कि ऐसी किसी फांसी की योजना थी ही नहीं। उनके मुताबिक, कुछ महिलाएं पहले ही रिहा हो चुकी हैं और बाकी मामलों में भी मौत की सजा का कोई सवाल नहीं था।
🚨Amazing! Trump just scored a major foreign policy win: Iran called off the execution of eight women protesters after his personal request.
Four released immediately. Four get one month in prison.
Trump: “I very much appreciate that Iran… respected my request as President.”… https://t.co/wA2Cv2nQ3N
— Don Keith (@RealDonKeith) April 22, 2026
ईरान ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वे झूठी खबरों के आधार पर फर्जी उपलब्धि दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रंप ईरान विरोधी समूहों द्वारा फैलाई गई अफवाहों में फंस गए हैं। यह मामला तब सामने आया जब ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसमें दावा किया गया था कि 8 महिलाओं को फांसी दी जाने वाली है। इसके बाद ट्रंप ने ईरान से अपील की थी कि इन महिलाओं को नुकसान न पहुंचाया जाए। यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब Strait of Hormuz को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है और यहां जारी टकराव का असर वैश्विक राजनीति और तेल बाजार पर पड़ रहा है। फिलहाल, इस मुद्दे पर न तो व्हाइट हाउस और न ही ईरान के विदेश मंत्रालय ने कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन यह साफ है कि ट्रंप के “Thank You” बयान ने कूटनीतिक माहौल को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।