Gold, Silver Rate Today: दो दिन गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, इतने रुपए तक बढ़ गई कीमत

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 07:47 PM

gold and silver rates today after two days of decline gold and silver prices

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1,879 रुपये चढ़कर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 1,879 रुपये या 1.24...

नेशनल डेस्क: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1,879 रुपये चढ़कर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 1,879 रुपये या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,393 लॉट का कारोबार हुआ। लगातार दो दिन गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर महंगा हो गया है। 

मध्य प्रदेश में कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे: सोना: 154000 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी: 247000 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का: 2700 रुपये प्रति नग।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,780.96 डॉलर प्रति औंस रही। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!