Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Apr, 2026 08:33 AM

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य में सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव...
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य में सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं। आज पी चिदंबरम ने कराईकुडी में वोट किया और स्याही लगी उंगली दिखाई। वहीं चेन्नई के थिरुवनमियूर इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र पर अजीत कुमार ने अपना वोट डाला। प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी था। लोकप्रिय अभिनेता अन्य मतदाताओं के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Senior Congress leader P Chidambaram casts his vote and shows his inked finger, at a polling station in Karaikudi, Sivaganga. pic.twitter.com/5rRqLmFtCk
— ANI (@ANI) April 23, 2026
चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। राज्य भर में कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। इनमें से 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों की विशेष निगरानी की जा रही है।
मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग 300 कंपनियों को भी लगाया गया है और उन्हें पूरे राज्य भर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत राज्य के लगभग 1.50 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किए गये हैं। इनमें 1.18 लाख नियमित पुलिसकर्मी, तथा 20,000 कर्मी रैपिड एक्शन फोर्स, होम गाडर्, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शामिल हैं।
राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने उतरे हैं, जिनमें 443 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में 5.67 करोड़ मतदाताओं में से 2.70 करोड़ से अधिक पुरुष, 2.89 करोड़ महिलाएं और 7,728 उभयलिंगी मतदाता हैं। राज्य में 18-19 आयु वर्ग में कुल 12.51 लाख तथा 20-29 आयु वर्ग में 1.05 करोड़ मतदाता हैं। मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सील करके मतगणना केंद्रों के‘स्ट्रॉन्ग रूम'में ले जाया जाएगा, जहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t
— ANI (@ANI) April 23, 2026
तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ द्रविड़ मनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन और उसके मुख्य प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक-भारतीय जनता पाटर्ी गठबंधन के बीच है। इस बार अभिनय की दुनिया से राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता सी जोसफ विजय की पाटर्ी तमिलगा वेत्री कषगम ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे।