Gold-Silver Price: महीने के आखिरी दिन Gold- Silver ने मार्केट में तोड़े रिकॉर्ड, सोना में ₹11,000 और चांदी में ₹21,000 का आया उछाल

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 02:15 PM

gold silver price gold jumped by 11 000 and silver by 21 000

सितंबर का महीना भारतीय सर्राफा बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस पूरे महीने सोने की कीमतों ने जहां लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं चांदी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न देकर गोल्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। महीने के आखिरी कारोबारी दिन मंगलवार...

नेशनल डेस्क: सितंबर का महीना भारतीय सर्राफा बाजार के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस पूरे महीने सोने की कीमतों ने जहां लगातार नए रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं चांदी ने निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न देकर गोल्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। महीने के आखिरी कारोबारी दिन मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं ने एक बार फिर लाइफ टाइम हाई का नया शिखर छू लिया है।

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन रिकॉर्ड-तोड़ कीमतों पर एक नज़र डालना बेहद ज़रूरी है।

PunjabKesari

MCX पर गोल्ड-सिल्वर ने लगाई रिकॉर्ड छलांग

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला।

  • सोना (5 दिसंबर वायदा): खुलने के साथ ही ₹1100 से ज़्यादा की तेज़ी आई और यह ₹1,17,561 प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुँच गया है।     
  • चांदी: चांदी की कीमत भी ₹1000 प्रति किलो से ज़्यादा चढ़कर ₹1,44,200 प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर पर पहुँच गई।

पूरे सितंबर महीने की तेज़ी: हैरान करने वाले आंकड़े

घरेलू बाज़ार (IBJA) में भी 1 सितंबर से लेकर अब तक सोना ₹10,961 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹21,587 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।

PunjabKesari

क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना-चांदी?

सोने और चांदी की कीमतों में इस ज़बरदस्त उछाल के पीछे कई वैश्विक कारण हैं:

  • सुरक्षित निवेश: Global Geopolitical Tensions और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगा रहे हैं।
  • कमज़ोर डॉलर: डॉलर में आई कमजोरी ने भी सोने को सस्ता बना दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसकी मांग बढ़ी है।
  • बढ़ती मांग: दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों और ईटीएफ (ETF) में सोने की मांग बढ़ रही है।
  • औद्योगिक इस्तेमाल: चांदी के औद्योगिक इस्तेमाल में तेज़ी से बढ़ोतरी ने भी इसकी कीमतों को सपोर्ट दिया है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान दें

अगर आप सोना या चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं, तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि आपको इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट से ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। ज्वेलरी पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ा जाता है।

आभूषण की शुद्धता (प्योरिटी) आप हॉलमार्क से जान सकते हैं:

  • 24 कैरेट (सबसे शुद्ध) पर 999
  • 22 कैरेट पर 916
  • 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!