12वीं के रिजल्ट में नहीं आए अच्छे मार्क्स, लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

Edited By Updated: 12 May, 2023 07:54 PM

good marks did not come in 12th result girl hanged herself

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब रिजल्ट आने से दुखी 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब रिजल्ट आने से दुखी 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के मालवीय नगर की निवासी छात्रा उपासना वर्मा ने खराब रिजल्ट से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब छात्रा उपासना वर्मा को जानकारी मिली कि वह तीन विषयों में फेल हो गई है, तब उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान उसकी मां ही घर पर थी, उपासना के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब वह छात्रा को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!