Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Apr, 2026 09:42 PM

पेट्रोल-डीजलों की कीमतों को लेकर एक बार फिर सरकार का बड़ा अपडेट आया है। सरकार का कहना अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है, जबकि पेट्रोल-डीजलों पर सरकार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तेल कंपनियां...
नेशनल डेस्क : पेट्रोल-डीजलों की कीमतों को लेकर एक बार फिर सरकार का बड़ा अपडेट आया है। सरकार का कहना अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है, जबकि पेट्रोल-डीजलों पर सरकार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तेल कंपनियां पेट्रोल पर 20 रुपए, डीजल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक का नुकसान झेल रही है। सरकार का कहना है कि फिल्हाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहेंगी।
पिछले दिनों कुछ रिपोर्टस में दावा किया गया था कि चुनावों के बाद तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी, अब पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि ये खबर सारी गलत है, तेल की कीमतों में किसी भी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं होगी।
भारत में कीमत स्थिर
इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का कहना है कि वह लगातार कोशिश कर रही है कि आम जनता पर इसका बोझ न पड़े। पिछले चार सालों में भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। फिलहाल भारत में दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।