किसानों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार दे रही है ₹2 करोड़ तक का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 03:57 PM

government scheme offers farmers loans up to 2 crore here s how to benefit

देश की बड़ी आबादी आज भी खेती और किसानी पर निर्भर है, इसलिए कृषि को मजबूत बनाना देश की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है।

नेशनल डेस्क: देश की बड़ी आबादी आज भी खेती और किसानी पर निर्भर है, इसलिए कृषि को मजबूत बनाना देश की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) स्कीम शुरू की है, जिसका उद्देश्य गांवों में खेती से जुड़े बुनियादी ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाना है।

फसल खराब होने की समस्या का समाधान
अक्सर किसान कड़ी मेहनत के बावजूद सही स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स की कमी के कारण अपनी फसल का पूरा लाभ नहीं ले पाते। कई बार फसल खराब हो जाती है या सही कीमत नहीं मिल पाती। AIF स्कीम का मकसद इसी समस्या को दूर करना है, ताकि किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकें और बाजार में बेहतर दाम हासिल कर सकें।


2 करोड़ रुपये तक का लोन और ब्याज में राहत
इस योजना के तहत किसानों और एग्री-उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाता है। खास बात यह है कि इस लोन पर सरकार 3% तक की ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे लोन सस्ता हो जाता है। यह सब्सिडी अधिकतम 7 साल तक मिलती है।
इसके अलावा, 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर क्रेडिट गारंटी की सुविधा भी दी जाती है, जिसका खर्च सरकार उठाती है। इससे किसानों को बड़ी गारंटी देने की जरूरत नहीं पड़ती और लोन लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।


कौन उठा सकता है योजना का लाभ
AIF स्कीम का दायरा काफी बड़ा है। इसमें छोटे और बड़े किसान, किसान उत्पादक संगठन (FPO), स्वयं सहायता समूह (SHG), सहकारी समितियां और एग्री-स्टार्टअप्स सभी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, सप्लाई चेन, एग्री-लॉजिस्टिक्स, रिपनिंग चैंबर जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकते हैं। अब इसमें सोलर आधारित प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी फार्मिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।


गांवों की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
यह योजना न केवल फसल की बर्बादी को कम करने में मदद करती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का भी काम करती है। इसके जरिए किसान बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।


कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के आधिकारिक पोर्टल agriinfra.dac.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहां अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन बैंक तक पहुंचता है, जहां से लोन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इसके अलावा किसान नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी इस योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!