Edited By Utsav Singh,Updated: 09 May, 2024 01:59 PM
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने के बाद राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को कम से कम 100 लोगों को परिसर से जुड़े 2 मई के CCTV फुटेज दिखाए।
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने के बाद राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को कम से कम 100 लोगों को परिसर से जुड़े 2 मई के CCTV फुटेज दिखाए। लोगों को दो मई की शाम पांच बज कर 30 मिनट के बाद के फुटेज राजभवन के भूतल में एक बड़े कक्ष में दिखाए जा रहे हैं। ये फुटेज मुख्य (उत्तरी) गेट पर लगे दो CCTV कैमरों से लिए गए हैं।
राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने गत शुक्रवार को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने राज्यपाल आवास में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बोस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘‘राजनीतिक नेता'' ममता बनर्जी और “उनकी पुलिस” को छोड़कर 100 लोगों को संबंधित CCTV फुटेज दिखाएंगे।