Rain Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव: यूपी के 64 जिलों समेत 14 राज्यों में बारिश-तूफान का IMD अलर्ट

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 07:28 AM

weather update imd forecast monsoon rain alert delhi weather up weather h

गुरुवार, 8 अक्टूबर को भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

नई दिल्ली: गुरुवार, 8 अक्टूबर को भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के अनुसार, कई राज्यों में अभी भी बारिश, आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है, जिससे मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

 देश के अलग-अलग राज्यों में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

 दिल्ली-एनसीआर: यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आंधी-तूफान को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश: यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली है। यहां के 64 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का भारी अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी, मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे जिलों में तेज हवाएं (40 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से) चली हैं। राज्य में 10 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।

 उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर : इन पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 अक्टूबर को भारी बारिश, तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

पंजाब और हरियाणा: यहां भी 8 से 13 अक्टूबर के बीच मौसम बदलता रहेगा और कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका है।

 बिहार और झारखंड: बिहार में 8 से 10 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश और आंधी की संभावना है। झारखंड में भी 8 अक्टूबर को तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार) के साथ बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा: पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी, जबकि 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी 13 अक्टूबर तक बारिश का दौर बने रहने के आसार हैं।

दक्षिण के राज्यों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में 13 अक्टूबर तक बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 8-9 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं (40 से 60 किमी/घंटा) के साथ आंधी-बिजली गिरने की संभावना है। विदर्भ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

 राजस्थान में11 और 12 अक्टूबर को एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और रातें ठंडी होने लगेंगी।

 वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा।

मॉनसून की वापसी के बीच बारिश का अलर्ट क्यों?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही मॉनसून लौट रहा हो, लेकिन इस समय एक साथ कई  Weather Systems एक्टिव हैं। उत्तर भारत में Western Disturbance तो वहीं पाकिस्तान, बंगाल की खाड़ी और बिहार-झारखंड के पास Cyclonic Circulation बने हुए हैं। इसके अलावा, एक ट्रफ लाइन हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी खींचकर बादलों का निर्माण कर रही है। यही वजह है कि मॉनसून की वापसी के बीच भी कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!