Edited By Mehak,Updated: 22 Sep, 2025 05:43 PM

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने ताजे निम्न दबाव के कारण राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम,...
नेशनल डेस्क : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने ताजे निम्न दबाव के कारण राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इसके तहत कहा गया है कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेगी।
सोमवार को झारखंड के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। अगले तीन दिनों तक गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला जैसे जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है।
25 सितंबर तक अलर्ट किया जारी
23 सितंबर: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अलर्ट
24 सितंबर: गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश के आसार
25 सितंबर: गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला और खरसावां में येलो अलर्ट जारी