Heavy Rain Alert: आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 07:32 PM

heavy rain alert imd issues alert heavy rain accompanied by thunderstorms

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर और मध्य भारत में मौसम अचानक बदल गया है। कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट लागू है। 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।...

नेशनल डेस्कः उत्तर और मध्य भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अप्रैल की शुरुआत में जहां गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं अब तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है। यह सिस्टम भूमध्य सागर क्षेत्र से नमी लेकर भारत की ओर बढ़ा है और यहां की गर्म हवाओं से टकराकर अस्थिर मौसम पैदा कर रहा है। इस टकराव से बड़े-बड़े क्यूम्युलोनिम्बस बादल बन रहे हैं, जो तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का कारण बनते हैं।

भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना

आज रात 11 बजे तक मौसम का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। यह मौसम प्रणाली महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक भी असर दिखा सकती है।

60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

तेज आंधी भी चिंता का विषय है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान और खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। अप्रैल में ओलावृष्टि की वजह वायुमंडल के भीतर बनने वाली तीव्र ऊपर उठती हवाएं (अपड्राफ्ट) हैं, जो पानी की बूंदों को ऊंचाई पर ले जाकर जमा देती हैं और फिर बर्फ के रूप में नीचे गिराती हैं।

हालांकि बारिश से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन किसानों के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। राजस्थान और हरियाणा में पहले ही फसलों को नुकसान की खबरें सामने आ चुकी हैं। आगे के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को भी मौसम अस्थिर बना रह सकता है। झांसी, ग्वालियर और उत्तर मध्य प्रदेश के इलाकों में तेज तूफान और बारिश की आशंका बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!