दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मंगलवार को बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी

Edited By Updated: 11 May, 2026 09:38 PM

delhi records maximum temperature of 37 5 degrees celsius

दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहे क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

नेशनल डेस्क : दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहे क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के आधिकारिक तापमान संकेतक माने जाने वाले सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी ने मंगलवार को शहर में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है और 'येलो अलर्ट' जारी किया है। पालम और आयानगर दोनों में लगभग एक जैसी स्थिति रही। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से कम 36.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज और लोदी रोड स्टेशन पर भी अधिकतम तापमान औसत से कम रहा। दोनों जगह तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्लीवासियों ने दिनभर गर्मी महसूस की और बारिश नहीं हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!