Edited By Mehak,Updated: 09 Sep, 2025 02:22 PM

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना मौसम विभाग ने 10 और 11 सितंबर को पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
नेशनल डेस्क : बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना मौसम विभाग ने 10 और 11 सितंबर को पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
कहां होगी भारी बारिश?
- 10 सितंबर को किशनगंज, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है।
- 11 सितंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भयंकर बारिश का अलर्ट है।
- बाकी जिलों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक और ठनका गिरने का भी खतरा रहेगा।
15 सितंबर तक बरसात का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि आज से 15 सितंबर तक बिहार में लगातार बारिश और बादल गरजने का सिलसिला जारी रहेगा। अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है।
क्यों बिगड़ा मौसम?
बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण बिहार में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से मानसूनी बादल ज्यादा सक्रिय हो गए हैं और राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पटना का मौसम
पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल उमस बनी हुई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले घंटों में अच्छी बारिश हो सकती है।