कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर होगी बारिश...IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया

Edited By Updated: 14 Dec, 2023 10:13 AM

heavy rain cold in north india fog up punjab weather

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर बारिश होगी।  यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा देखा जा रहा है वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी पड़नी भी शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर बारिश होगी।  यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा देखा जा रहा है वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी पड़नी भी शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।  आईएमडी के अनुसार केरल, माहे और तमिलनाडु में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घना कोहरा छाए रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसलिए  हल्की बारिश के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!