Tomorrow Rain Alert: 7 और 8 अप्रैल को फिर पलटी मारेगा मौसम! इस राज्य में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 09:04 AM

delhi weather plays a double game clouds to return tomorrow

राजधानी दिल्ली में अप्रैल का महीना शुरू होते ही कुदरत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले 6 दिनों में दिल्लीवालों ने आंधी, तेज हवाएं और बारिश का सामना किया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western...

Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में अप्रैल का महीना शुरू होते ही कुदरत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले 6 दिनों में दिल्लीवालों ने आंधी, तेज हवाएं और बारिश का सामना किया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से दिल्ली-NCR के मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं आने वाले कुछ घंटों में मौसम एक बार फिर से पलटी मरेगा। IMD ने 7 अप्रैल और 8 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज की स्थिति: धूप और हल्के बादल

आज, सोमवार (6 अप्रैल) को दिल्ली में मौसम के मिजाज थोड़े तल्ख रह सकते हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दिन भर अच्छी धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा में नमी का स्तर 55 प्रतिशत के करीब रहेगा। करीब 3 किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

PunjabKesari

कल से फिर 'आफत' की बारिश

अगर आप सोच रहे हैं कि गर्मी शुरू हो गई है, तो थोड़ा ठहरिए। मौसम विभाग ने मंगलवार (7 अप्रैल) और बुधवार (8 अप्रैल) के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और आंधी के कारण पारे में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। बुधवार 8 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है जिससे सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा।

9 अप्रैल से दिखेगा सूरज का सितम

राहत की यह फुहारें ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी। गुरुवार (9 अप्रैल) से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। 10 अप्रैल के बाद आसमान से बादल गायब हो जाएंगे और सूरज की तपिश तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक दिल्लीवालों को फिर से कड़ाके की गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

PunjabKesari

सेहत का रखें ख्याल

तापमान में अचानक होने वाले इस बड़े बदलाव (31 डिग्री से सीधे 26 डिग्री) के कारण वायरल इन्फेक्शन और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर ठंडे-गर्म के परहेज की सलाह दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!