Heavy Rain Alert: अगले 2 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, IMD का 20 राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 02:55 PM

heavy rain alert heavy rain for the next 2 days imd alert in 20 states

उत्तर भारत में मौसम ने करवट लेते हुए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया...

नेशनल डेस्कः उत्तर भारत में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। IMD ने अगले 2 दिनों के लिए करीब 20 राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

हल्की से मध्यम बारिश

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आंधी के साथ बारिश

देशभर के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 8 से 9 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में भी बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में 8 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और इस दौरान दो से तीन बार बारिश होने की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में 8 से 9 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!