असम में जब्त की गई चार करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन, दो को किया गया गिरफ्तार

Edited By Updated: 21 Oct, 2021 05:33 PM

heroin worth rs 4 crore seized in assam two arrested

असम के कारबी आंगलोंग जिले में बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। लहरीजन पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान, पुलिस ने दो व्यक्तियों से 584 ग्राम हेरोइन...

नेशनल डेस्क:असम के कारबी आंगलोंग जिले में बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। लहरीजन पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान, पुलिस ने दो व्यक्तियों से 584 ग्राम हेरोइन जब्त की जो साबुन के 48 डिब्बे में रखी गई थी।

आरोपी मणिपुर से गुवाहाटी जाने वाली बस में सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!