पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 10:44 PM

filmmaker vikram bhatt arrested along with his wife

उदयपुर पुलिस ने राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में रविवार को फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस सोमवार को...

नेशनल डेस्कः उदयपुर पुलिस ने राजस्थान में दर्ज 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में रविवार को फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस सोमवार को बांद्रा अदालत में भट्ट की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

अधिकारी ने बताया कि भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य पर इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और उदयपुर निवासी डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही उदयपुर पुलिस ने रविवार को विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इंदिरा आईवीएफ अस्पताल के मालिक मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें 200 करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया गया था, लेकिन किसी तरह का काम नहीं किया गया। इसके बाद मुर्डिया ने उदयपुर के भोपालपुरा पुलिस थाने का रुख किया, जहां धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!