डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौत और 5 घायल

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 04:19 PM

high speed car collided with divider 2 dead and 5 injured

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि यह हादसा झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर सुगिरा गांव के पास हुआ।

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि यह हादसा झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर सुगिरा गांव के पास हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार अंश पटेल (20) और मनीष पटेल (28) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मऊरानीपुर और घुटई गांव के निवासी थे।

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में प्रदीप पटेल, मुकेश पटेल, विपिन पटेल, योगेंद्र और प्रिंस पटेल शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिनमें से विपिन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मऊरानीपुर कस्बे से महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वंदना सिंह ने कहा कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!