VIDEO: पापा की परियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे में टल्ली होकर पुलिस के कपड़े तक फाड़ डाले; FIR दर्ज

Edited By rajesh kumar,Updated: 09 May, 2024 08:40 PM

high voltage drama of papa s fairy tales

मुंबई से पालघर के विरार शहर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में टल्ली कुछ लड़कियों ने बार से निकलने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे में धुत्त लड़कियों को देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नेशनल डेस्क: मुंबई से पालघर के विरार शहर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में टल्ली कुछ लड़कियों ने बार से निकलने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे में धुत्त लड़कियों को देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लड़कियों को समझाने की कोशिश की। लड़कियां पुलिस वालों के साथ उलझ गईं और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला विरार शहर का है। यहां विरार पश्चिम के एक बार और रेस्टॉरंट में तीन लड़कियां पहुंचीं थीं। तीनों जब बार से बाहर आईं तो वह नशे में टल्ली थीं। सड़क पर आते ही लड़कियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सड़क पर लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिसवालों ने जब इन्हें काबू में करने की कोशिश की तो उन्होंने गालीगलौच शुरू कर दी। लड़कियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। इतना ही नहीं पुलिसवालों की वर्दी को खींचने लगीं।


जागो इंडिया जागो न्यूज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने दांतों से एक पुलिसकर्मी को काट लिया। अर्नाला पुलिस स्टेशन में पुलिस को चोट पहुचंने के आरोप में धारा 353, 323, 325, 504 और 506 के तरह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लड़कियों को पुलिस अरेस्ट करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की है। कोर्ट ने तीनों लड़कियों को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!