Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दामों में अचानक आई बढ़ोतरी, देखें नए रेट्स

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 04:48 PM

gold and silver rates sudden rise in gold and silver prices gold rate today

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। MCX पर सोना लगभग 1,400 रुपये यानी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत करीब 4,500 रुपये लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 2.38...

नेशनल डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। MCX पर सोना लगभग 1,400 रुपये यानी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत करीब 4,500 रुपये लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

वहीं बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक वार्ता ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के पहले चरण के बाद 60 दिनों के रोडमैप पर सहमति बनी है। हालांकि वार्ता को सकारात्मक माना जा रहा है, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। इसी वजह से कीमतों को मजबूती मिली है।

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण 

बढ़ती मांग

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच निवेशक जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सोना और चांदी पर निवेश कर रहे हैं। जिससे बढ़ती मांग ने दोनों धातुओं की कीमतों को सहारा दिया है।

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी

अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिसका असर भारतीय बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह लगभग 4,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!