अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर ने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर दी जान

Edited By Updated: 13 May, 2026 12:44 AM

hospital resident doctor commits suicide by hanging himself in hostel room

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल के 26 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर ने मंगलवार को मध्य मुंबई स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल के 26 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर ने मंगलवार को मध्य मुंबई स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभयसिंह मोरे के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव और अवसाद से पीड़ित थे और उनका इलाज हो रहा था। उन्होंने बताया कि मूल रूप से मध्य महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के वाशी तालुका के दासेमगांव गांव के रहने वाले यह चिकित्सक रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत थे और फरवरी में इस प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!