Hotel Room Light: होटल के कमरे में एंट्री करते ही न जलाएं लाइट, चौंका देगी वजह

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 01:39 PM

hotel room light don switch on lights immediately entering hotel room

Hotel Room Light: अगर आप भी कहीं बाहर घूमने या किसी काम के सिलसिले में होटल में रूम बुक करवाते है तो यह खबर आपके काम की है। होटल में रूम बुक करके जब कोई यात्री अंदर जाता है, तो आमतौर पर सबसे पहले लोग कमरे की लाइट ऑन कर देते हैं लेकिन ट्रैवल और...

Hotel Room Light: अगर आप भी कहीं बाहर घूमने या किसी काम के सिलसिले में होटल में रूम बुक करवाते है तो यह खबर आपके काम की है। होटल में रूम बुक करके जब कोई यात्री अंदर जाता है, तो आमतौर पर सबसे पहले लोग कमरे की लाइट ऑन कर देते हैं लेकिन ट्रैवल और सेफ्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आदत हमे कभी-कभी खतरे में भी डाल सकती है।  कमरे में एंटर करते ही कुछ सेकंड रुककर और ध्यान से आसपास का निरीक्षण करने के बाद ही लाइट On करनी चाहिए।

तुरंत लाइट ऑन करने से क्या प्राॅब्लम हो सकती है?
जब भी हम होटल के कमरे में जाते ही लाइट On करते है तो कमरे में मौजूद किसी भी छोटी या छिपी हुई स्पाई चीज को पहचानना मुश्किल हो सकता है। अगर कहीं कोई इंडिकेटर लाइट, डिवाइस या संदिग्ध चीज मौजूद हो, तो तेज रोशनी में वह तुरंत ध्यान में नहीं आती। 

ऐसे में एहितयात को तौर पर होटल रूम में घुसते ही तुरंत एक्टिव होने के बजाय कुछ सेकंड रुकना बेहतर होता है। इस दौरान आप मोबाइल टॉर्च या हल्की रोशनी का इस्तेमाल करके कमरे का शुरुआती निरीक्षण कर सकते हैं। इससे आपको कमरे की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलती है।

 कमरे में एंट्री करने के बाद सबसे पहले दरवाजे का लॉक ठीक से काम कर रहा है या नहीं, यह चेक करें। इसके बाद खिड़कियां, बालकनी एरिया, अलमारी और बाथरूम की स्थिति देखें। कई लोग बेड के नीचे भी एक नजर डालने की सलाह देते हैं ताकि कोई असामान्य चीज छिपी न हो।

कीड़े-मकोड़ों का ध्यान रखें
अचानक तेज रोशनी करने से कमरे में मौजूद छोटे कीड़े या कॉकरोच छिप सकते हैं, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पहले हल्की रोशनी में स्थिति को समझना ज्यादा बेहतर माना जाता है।

आंखों को भी आराम मिलता है
लंबी यात्रा के बाद जब आप सीधे बाहर की तेज रोशनी से होटल के कमरे में आते हैं, तो अचानक तेज लाइट आंखों पर असर डाल सकती है। कुछ सेकंड रुककर धीरे-धीरे रोशनी में एडजस्ट करना आंखों के लिए बेहतर होता है और सिरदर्द जैसी परेशानी से बचा जा सकता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!