दिल दहला देने वाली घटना: शादी के दबाव से तंग आकर युवती और माता-पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में इस व्यक्ति को दोषी ठहराया

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 10:15 PM

heartbreaking incident

कर्नाटक के मैसूरु में एक व्यक्ति ने 21 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर विवाह करने का दबाव बनाया जिससे तंग आकर युवती और उसके माता-पिता ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मैसूरु में एक व्यक्ति ने 21 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर विवाह करने का दबाव बनाया जिससे तंग आकर युवती और उसके माता-पिता ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रक्षिता, उसकी मां नागरत्ना (44) और पिता शिवन्ना (54) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि तीनों ने केम्पेनाहुंडी गांव में अपने घर में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की।

पुलिस के अनुसार उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें मौत के लिए उल्लास गौड़ा नामक व्यक्ति को दोषी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक रक्षिता की किसी दूसरे व्यक्ति से सगाई हुई थी और 24 जून को उसकी शादी होनी थी। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा है कि गौड़ा ने उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था लेकिन उसने माता-पिता की मौजूदगी में प्रस्ताव खारिज कर दिया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सगाई होने के बावजूद गौड़ा रक्षिता से विवाह के लिए उसके माता-पिता पर दबाव डालता रहा।

अधिकारी ने बताया कि 21 जून को युवती के माता-पिता ने गौड़ा को अपने घर बुलाकर चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि इसके बावजूद गौड़ा नहीं माना, जिससे तंग आकर रक्षिता और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि गौड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और वह घटना के बाद से फरार है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!