मशहूर YouTuber मसूद चांदी की बेरहमी से हत्या, साले ने ही दोस्तों संग खंजर से उतारा मौत के घाट

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 03:58 PM

hyderabad youtuber masood chandi golconda  murder hyderabad

YouTuber masood chandi:  हैदराबाद में गोलकोंडा में शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी  की उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मसूद पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर...

YouTuber masood chandi:  हैदराबाद में गोलकोंडा में शुक्रवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मसूद चांदी  की उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मसूद पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। घटना शुक्रवार दोपहर 3:20-3:30 बजे के बीच की है।
 
25 वर्षीय यूट्यूबर और इलेक्ट्रिशियन, शेख महबूब (उर्फ चांदी मसूद) की बेरहमी से हत्या को अंजाम देने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि मृतक के सगे साले और उसके दोस्तों पर लगा है। पुलिस उपायुक्त कृष्णा गौड़ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी शेख सोहैल (महबूब की पत्नी का भाई) अपने दो दोस्तों-अफ़ू और जाबिर के साथ अचानक महबूब के घर में दाखिल हुआ। इन लोगों ने योजना के तहत महबूब पर खंजर और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण महबूब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जीजा की जान का दुश्मन बना साला
मृतक महबूब ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था, और उनका छह महीने का एक बच्चा भी है। हाल ही में किसी घरेलू अनबन के कारण महबूब ने अपनी पत्नी और बच्चे को उनके मायके (माता-पिता के घर) भेज दिया था। इस बात से उसका साला सोहैल बेहद नाराज था और दोनों के बीच गलतफहमियां व तनाव काफी बढ़ गया था। इसी गुस्से में आकर सोहैल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद मृतक की मां शाहीन के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। वहीं, महबूब के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!