खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक खुला Airbag और हो गई मौत; मची सनसनी

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 02:06 PM

25 year old man dies after airbag deploys in car

एयरबैग खुल गया और ज़ोरदार झटके से उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खड़ी कार के अंदर अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना ठाणे के अंतर्गत आने वाले मीरा रोड के काशिमीरा इलाके में हुई। जब पीड़ित, जो एक कार डीलर था, 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा था और अचानक सुरक्षा प्रणाली (सेफ्टी सिस्टम) सक्रिय हो गई। एयरबैग खुल गया और ज़ोरदार झटके से उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार पुरानी होने के बावजूद आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके पास अभी भी वैध फिटनेस प्रमाण पत्र था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों से सलाह ले रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!