हुंडई ने 9.99 लाख रुपए में लॉन्च की नई 'Bayon', मिड-SUV सेगमेंट में मिलेगी नई रफ्तार

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 02:13 PM

hyundai launches new  bayon  at rs 9 99 lakh

नई 'बायोन' SUV को लॉन्च करते समय पत्रकारों से बात करते हुए गर्ग ने कहा, "क्रेटा और बायोन को मिलाकर, हम आने वाले समय में सालाना 250,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग के अनुसार, कंपनी 2027 में अपनी 'क्रेटा' और नई 'बायोन' की कम से कम 2.50 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी का मकसद तेजी से बढ़ते मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी लीडरशिप बनाए रखना है। 

नई 'बायोन' SUV को लॉन्च करते समय पत्रकारों से बात करते हुए गर्ग ने कहा, "क्रेटा और बायोन को मिलाकर, हम आने वाले समय में सालाना 250,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। इस बिक्री के साथ, हम मिड-SUV सेगमेंट में अपनी लीडरशिप बरकरार रख सकते हैं और 250,000 यूनिट्स कोई सीमा नहीं है; यह तो बस एक शुरुआती स्तर (बेसलाइन) है; हम आगे और भी ग्रोथ करेंगे।" सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में मिड-साइज यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट (जिसमें 4 से 4.4 मीटर लंबाई वाली SUV और MPV शामिल हैं) में लगभग 9 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले दो वित्त वर्षों में, हुंडई ने इस सेगमेंट में सालाना लगभग 2 लाख यूनिट्स बेचीं, जिसमें अकेले 'क्रेटा' का बड़ा योगदान रहा। वित्त वर्ष 2026 में, हुंडई की कुल घरेलू बिक्री में इस सेगमेंट का हिस्सा लगभग 35 प्रतिशत था।

हुंडई ने 9.99 लाख रुपए में लॉन्च की नई 'बायोन
नई 'बायोन' की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। हुंडई के पोर्टफोलियो में इसे 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUV 'वेन्यू' (Venue) और मिड-साइज SUV 'क्रेटा' के बीच रखा गया है। कंपनी इस नए मॉडल को इसलिए ला रही है ताकि इस सेगमेंट में एक और प्रोडक्ट के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाई जा सके, खासकर तब जब हाल ही में 'क्रेटा' की बिक्री पर कुछ दबाव देखा गया है। गर्ग के अनुसार, इस सेगमेंट का आकार और इसकी ग्रोथ ऐसी है कि इसमें हुंडई के एक से अधिक मॉडल आसानी से अपनी जगह बना सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष 2027 के पहले छह महीनों में क्रेटा की बिक्री सालाना आधार पर 9 प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर 89,727 यूनिट रह गई, जबकि इंडस्ट्री के इस सेगमेंट का वॉल्यूम 50 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ गया। गर्ग ने बाज़ार में डीज़ल मॉडल की सीमित सप्लाई को इसका कारण बताया और कहा कि क्रेटा के डीज़ल वेरिएंट के लिए एक महीने से ज़्यादा का वेटिंग पीरियड है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!