मेरी शादी होने वाली है... छात्रा ने प्रोफेसर पर कर दी थप्पड़ों बरसात

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 06:11 PM

i am about to get married    female student rains slaps on professor

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर एक युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ति करने का आरोप लगाया है। पीड़तिा ने मामले की लिखित शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर एक युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ति करने का आरोप लगाया है। पीड़तिा ने मामले की लिखित शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव, जो विवाहित हैं, पिछले करीब डेढ़ वर्ष से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से उसे लगातार आपत्तिजनक एवं अश्लील संदेश भेज रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ति होती रही है।

पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार आरोपी को इस तरह की हरकतें बंद करने की समझाइश दी, लेकिन कथित तौर पर व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली और वैधानिक कारर्वाई की मांग की है। इधर, इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवती एक व्यक्ति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है, जिसे प्रोफेसर बताया जा रहा है। वहीं, वीडियो में मौजूद एक महिला को आरोपी की पत्नी बताया जा रहा है, जो युवती से माफी मांगती हुई नजर आ रही है। हालांकि, यूनीवार्ता वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। लैलूंगा थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए आज बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कारर्वाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!