भारत को World Cup जिताने वाले संजू सैमसन बने मार्च के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जीता 'Player of the Month' का खिताब

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 03:20 PM

icc player of the month sanju samson t20 world cup 2026 player of tournament

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के असली नायक रहे संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए 'ICC Men's Player of the Month' चुना गया है। यह पहली बार है जब सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के...

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के असली नायक रहे संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए 'ICC Men's Player of the Month' चुना गया है। यह पहली बार है जब सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।

बेंच से उठकर बने 'man of the tournament'
संजू सैमसन के लिए यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में मिले मौके ने सब कुछ बदल दिया। इसके बाद सैमसन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सैमसन की यादगार पारियां:
वेस्टइंडीज के खिलाफ:
कोलकाता में खेले गए 'करो या मरो' के मुकाबले में सैमसन ने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली।

सेमीफाइनल (बनाम इंग्लैंड): मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दबाव के बीच उन्होंने 89 रन बनाए।

फाइनल (बनाम न्यूजीलैंड): अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। अपनी इन बेहतरीन पारियों के कारण उन्हें न केवल मार्च का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, बल्कि उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

क्या बोले संजू सैमसन?
इस सम्मान पर खुशी जताते हुए 31 वर्षीय सैमसन ने कहा, "ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनना मेरे लिए एक अद्भुत एहसास है। टी20 वर्ल्ड कप की जीत में योगदान देना मेरा सपना था। मैं अपनी टीम और कोचिंग स्टाफ का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।" इस अवॉर्ड की रेस में संजू सैमसन के साथ भारत के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (जिन्होंने फाइनल में 4 विकेट लिए थे) और दक्षिण अफ्रीका के उभरते सितारे कॉनर एस्टरहुइज़न भी शामिल थे, लेकिन वोटिंग में सैमसन बाजी मार ले गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!