पिछले 8 साल में दूध उत्पादन में हुई वृद्धि, PM मोदी बोले-आने वाले समय में डेयरी क्षेत्र और भी आगे बढ़े

Edited By Updated: 28 Nov, 2022 01:13 PM

increase in milk production in the last 8 years

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ सालों में देश में दूध उत्पादन में हुई वृद्धि पर सोमवार को खुशी जताई और कहा कि एक ‘जीवंत डेयरी क्षेत्र' भी देश की “नारी शक्ति” को और मजबूत करने का एक शानदार तरीका है।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ सालों में देश में दूध उत्पादन में हुई वृद्धि पर सोमवार को खुशी जताई और कहा कि एक ‘जीवंत डेयरी क्षेत्र' भी देश की “नारी शक्ति” को और मजबूत करने का एक शानदार तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए की। रूपाला ने कहा था कि पिछले आठ वर्षों में दूध उत्पादन में ‘उल्लेखनीय वृद्धि' हुई है।

 

उन्होंने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केवल 8 सालों में इसमें 83 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है। इससे पहले 63 सालों में यह केवल 121 मीट्रिक टन बढ़ा था।'' केंद्रीय मंत्री के ट्वीट को ‘टैग' करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘यह विशेष खुशी की बात है। एक जीवंत डेयरी क्षेत्र भी हमारी नारी शक्ति को और मजबूत करने का एक शानदार तरीका है। आने वाले समय में डेयरी क्षेत्र और भी आगे बढ़े।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!