बिहार में बॉर्डर से गायब हो रही लड़कियां! विदेशों में करवाया जा रहा घिनौना काम, अबतक 100 से ज्यादा लापता

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 03:18 PM

india nepal border girls human trafficking cases

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से पिछले छह महीनों में 100 से अधिक लड़कियां गायब हो चुकी हैं। मानव तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ने इन लड़कियों को विदेशों में बेचकर करोड़ों का अवैध मुनाफा कमाया। हाल ही में कुछ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, लेकिन अधिकांश...

नेशनल डेस्क : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से पिछले छह महीनों में 100 से अधिक लड़कियां गायब हो चुकी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय मानव तस्करों के नेटवर्क ने इन लड़कियों को ऊंचे दामों पर विदेशों में बेचकर करोड़ों रुपए का अवैध मुनाफा कमाया। तस्करी के इस जाल में नेपाल, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब जैसे देशों के सिंडिकेट शामिल हैं। हाल ही में इस क्षेत्र से कुछ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें चार लड़कियां एक ही परिवार की थीं, जबकि बाकी अब भी लापता हैं। लगातार इस प्रकार की घटनाओं से बॉर्डर क्षेत्र के परिजनों में डर और खौफ का माहौल बना हुआ है।

मानवाधिकार आयोग में मामला दर्ज
इस गंभीर मामले को अब मानवाधिकार आयोग के समक्ष रखा गया है। मानवाधिकार मामलों के वकील SK झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने बताया कि लड़कियों को न केवल भारत के बाहर बल्कि नेपाल, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब में भी करोड़ों रुपए में बेचा जा रहा है। मोतिहारी से सटे भारत-नेपाल बॉर्डर वाले क्षेत्रों में तस्करों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

बिहार से 6 महीने में 83 लड़कियां गायब
वकील SK झा के अनुसार, जुलाई में रक्सौल से 10 लड़कियां, रामगढ़वा से 3 लड़कियां, आदापुर से 4 लड़कियां, अगस्त में रक्सौल अनुमंडल के भेलाही, कौड़ीहार और अन्य जगहों से 18 लड़कियां, सितंबर में विभिन्न अनुमंडलों से एक विवाहिता समेत 17 लड़कियां, अक्टूबर में 15 लड़कियां और नवंबर में 15 लड़कियां गायब हुई हैं। कुल मिलाकर छह महीनों में बिहार से 83 लड़कियां लापता हुई हैं। झा ने बताया कि नशा कारोबारी भी इन लड़कियों का उपयोग नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए करते हैं।

विदेशों में बेची जा रही लड़कियां
वकील SK झा ने यह भी बताया कि गायब हुई लड़कियों को भारत के जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, चीन, सऊदी अरब, दुबई, अर्जेंटीना जैसे देशों में भेजा जा रहा है। इन लड़कियों का उपयोग शादी कराने, बच्चे पैदा कराने, ‘जनरेशन चेंज’ कराने, बच्चे को दूध पिलाने और देह व्यापार में किया जाता है। इसके अलावा लड़कियों की बॉडी पार्ट्स की खरीद-फरोख्त और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए भी बड़े पैमाने पर विदेशों में तस्करी की जा रही है।

संवेदनशील मामला, उच्चस्तरीय जांच की मांग
वकील SK झा ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाला है। इसके साथ ही यह पुलिस की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। उन्होंने आयोग से इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!