राहत! कोरोना के मामले फिर आए 50,000 से नीचे, एक्टिव केस भी 6 लाख से कम

Edited By Updated: 26 Jun, 2021 10:04 AM

india reports covid19 cases

आज एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों ने देश को बड़ी राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50,000 से नीचे दर्ज किए गए हैं।  राहत की बात है कि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 2.79% पर पहुंच गया...

नेशनल डेस्क:  आज एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों ने देश को बड़ी राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50,000 से नीचे दर्ज किए गए हैं।  राहत की बात है कि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 2.79% पर पहुंच गया है। वहीं भारत में कोविड टीकाकरण का दायरा भी 31 करोड़ के पार पहुंच गया है।

PunjabKesari

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,698 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर  3,01,83,143 हो गई है। देश में 1183 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गई।संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 44वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,91,93,085 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

PunjabKesari
मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79% है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर  5,95,565 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.66 प्रतिशत हो गई, जबकि नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर तीन प्रतिशत हो गई है। 

PunjabKesari

नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत है। यह पिछले 18 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!