उड़ान भरने से पहले इंडिगो विमान का इंजन हुआ फेल, यात्रियों ने किया हंगामा

Edited By Updated: 18 May, 2018 05:50 PM

indigo plane engine fails before flying

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा गया। शुक्रवार सुबह 7.45 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-685 का एक इंजन फेल हो गया।

लखनऊ(अनिल सलवान): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा गया। शुक्रवार सुबह 7.45 बजे लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-685 का एक इंजन फेल हो गया। 

नहीं दी गई थी यात्रियों को जानकारी 
इंजन फेल होने पर पायलट ने उड़ान भरने से पहले रनवे से जहाज को वापस लौटा लिया। इस बात की जानकारी विमान में सवार यात्रियों को नहीं दी गई। इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया। फ्लाइट लखनऊ से मुंबई जाने वाली थी। हादसे की सूचना पायलट ने इंजीनियरों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर इंजीनियर और एयरपोर्ट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियर्स तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए जुटे गए। 

गर्मी से परेशान हुए यात्री
फ्लाइट के उड़ान न भरने से यात्रियों में काफी रोष पैदा हो गया। यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खराबी की जानकारी उन्हें नहीं दी गई जिसके कारण उन्हें इतनी भीषण गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने फ्लाइट में ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया।  

मंगलवार को एयरपोर्ट में फंसे थे 3 हजार यात्री
इससे पहले मंगलवार को भी 13 विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था। इसके चलते एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और करीब 3 हजार यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

बताया जा रहा था कि दिल्ली हवाई अड्डे पर जगह नहीं होने के कारण मंगलवार को कई विमानों को उतरने की अनुमति नहीं मिली। कुछ विमान तो हवा में ही चक्कर लगाते रहे। हालांकि अमौसी एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण का कहना है कि लखनऊ में विमान रोके गए लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!