IndiGo विमान के टॉयलेट में मिला 'DANGER' लिखा नोट, मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 11:24 AM

a note with danger written on it was found in the toilet of an indigo plane

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' (Danger) लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला। इस घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और एयरपोर्ट सुरक्षा अमले में दहशत का माहौल...

IndiGo Flight Bomb Scare Mumbai : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में 'डेंजर' (Danger) लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला। इस घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और एयरपोर्ट सुरक्षा अमले में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया।

कैसे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम?

यह मामला इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 (मुंबई से अहमदाबाद) का है। विमान गेट नंबर 5 पर खड़ा था और अगले सफर के लिए तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान टॉयलेट की सफाई या चेकिंग के वक्त वहां एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर बड़े अक्षरों में 'डेंजर' लिखा था। इसे सुरक्षा के लिहाज से बड़ी धमकी माना गया और तुरंत मुंबई कंट्रोल रूम को विमान में बम होने की आशंका का संदेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का महा-झटका! आज से बढ़ गए Petrol-Diesel के दाम, जानें कितने रूपए हुआ महंगा?

जांच में क्या निकला?

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रखकर विमान की सघन तलाशी ली गई। हालांकि घंटों की मशक्कत और जांच के बाद विमान के अंदर कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) ने गहन जांच के बाद राहत की सांस ली और इसे एक 'हॉक्स' (अफवाह) या शरारत करार दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!