Gold Silver News : सिर्फ शोरूम ही नहीं… यहां भी मिलता है सस्ता सोना! जानिए खास ऑप्शन

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 11:04 PM

gold  silver news not just showrooms  you can find affordable gold here too

भारत में सोना खरीदना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि एक मजबूत निवेश का माध्यम भी माना जाता है। अक्षय तृतीया, धनतेरस और शादी-ब्याह जैसे मौकों पर सोने की खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना सिर्फ ज्वेलरी शोरूम से ही नहीं,...

नेशनल डेस्क : भारत में सोना खरीदना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि एक मजबूत निवेश का माध्यम भी माना जाता है। अक्षय तृतीया, धनतेरस और शादी-ब्याह जैसे मौकों पर सोने की खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना सिर्फ ज्वेलरी शोरूम से ही नहीं, बल्कि कई अन्य तरीकों से भी खरीदा जा सकता है? आइए जानते हैं सोना खरीदने के अलग-अलग विकल्प और कौन सा तरीका आपके लिए सबसे किफायती हो सकता है।

पारंपरिक तरीका: ज्वेलरी शोरूम

ज्वेलरी शोरूम से सोना खरीदना सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका माना जाता है। यहां से खरीदे गए गहनों पर BIS हॉलमार्क मिलता है, जिससे शुद्धता की गारंटी रहती है। हालांकि, शोरूम से खरीदारी करने पर मेकिंग चार्ज और वेस्टेज भी जुड़ता है, जिससे कीमत बढ़ जाती है। अगर आपका उद्देश्य गहने खरीदना है, तो यह सबसे बेहतर विकल्प है।

बैंक से सोना खरीदना: शुद्धता की गारंटी, लेकिन कीमत ज्यादा

बैंक भी सोना खरीदने का एक सुरक्षित विकल्प देते हैं, जहां 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड कॉइन और बार उपलब्ध होते हैं। ये पूरी तरह प्रमाणित होते हैं, लेकिन इनकी कीमत बाजार से थोड़ी अधिक होती है। साथ ही, बैंक आमतौर पर खरीदा गया सोना वापस नहीं खरीदते, जिससे इसे बेचने के विकल्प सीमित हो जाते हैं।

डिजिटल गोल्ड: कम पैसे में आसान निवेश

आज के दौर में मोबाइल ऐप्स के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग छोटी रकम से भी सोने में निवेश कर सकते हैं। यहां खरीदा गया सोना 24 कैरेट शुद्धता के साथ आता है और जरूरत पड़ने पर इसे बेचा या फिजिकल गोल्ड में बदला भी जा सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया होने के कारण कुछ लोगों को इस पर भरोसा कम होता है।

कौन सा विकल्प है आपके लिए सही?

तीनों विकल्प अपने-अपने हिसाब से सही हैं। अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं, तो ज्वेलरी शोरूम सबसे बेहतर है। वहीं, छोटे निवेश और सुविधा के लिए डिजिटल गोल्ड एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। बैंक से सोना खरीदना शुद्धता के लिहाज से सुरक्षित है, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण यह हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होता।

खरीदने से पहले तय करें अपना मकसद

सोना खरीदने का सही तरीका आपके उद्देश्य पर निर्भर करता है। अगर आपको तुरंत गहने चाहिए, तो शोरूम सही रहेगा। अगर आप धीरे-धीरे निवेश करना चाहते हैं, तो मोबाइल ऐप्स बेहतर विकल्प हैं। वहीं, लंबी अवधि के लिए शुद्ध सोने में निवेश करना है, तो बैंक से खरीदारी पर भी विचार किया जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!