फ्रांस में बोले PM मोदी-"भारत अब दुनिया को दे रहा समाधान, 'Innovation is in India's DNA"

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 06:42 PM

innovation is in india s dna  pm modi macron inaugurate  bharat innovates

फ्रांस के नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध केवल रणनीतिक साझेदारी नहीं, बल्कि साझा विजन पर आधारित हैं। उन्होंने भारत के स्टार्टअप रिवॉल्यूशन...

International Desk: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों  के बीच रविवार को फ्रांस के नीस शहर में गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। राष्ट्रपति मैक्रों ने गले लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम भारत, फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स, निवेशकों और वेंचर कैपिटल फंड्स को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

 

‘वैश्विक चुनौतियों का साथ मिलकर समाधान खोजा’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में कई देश व्यापार और रणनीतिक साझेदारी करते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो केवल हितों से नहीं, बल्कि साझा दृष्टिकोण और साझा मूल्यों से संचालित होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस का संबंध भी ऐसा ही है, जिसमें विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य और भविष्य के लिए साझा दृष्टि शामिल है। मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने पिछले वर्षों में मिलकर कई नई पहलें शुरू की हैं और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा,  “भारत और फ्रांस हमेशा साथ चले हैं और हमें खुशी है कि ‘भारत इनोवेट्स’ जैसी महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत भी हम फ्रांस के साथ कर रहे हैं।”

 

मैक्रों को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद देते हैं। यह टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच मजबूत व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंधों को भी दर्शाती है। मोदी ने कहा कि आज भारत का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान खोजने वाला बन चुका है। क्योंकि 'इनोवेशन भारत के DNA में है इसलिए अब यह दुनिया को समाधान दे रहा है।  उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी मानवता के हित में नवाचार कर रही है और विश्वस्तरीय समाधान विकसित कर रही है। ‘भारत इनोवेट्स’ ऐसा मंच है जो भारतीय युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

 

भारत में चल रहा है स्टार्टअप रिवॉल्यूशन
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत परिवर्तन के एक बड़े दौर से गुजर रहा है और देश में स्टार्टअप क्रांति चल रही है। उनके अनुसार, ‘भारत इनोवेट्स’ भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय पूंजी के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा। यह ऐसा मंच है जहां भारतीय युवाओं को यूरोप की विशेषज्ञता, निवेश और वैश्विक अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा।  ‘भारत इनोवेट्स’ केवल एक स्टार्टअप सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत-फ्रांस संबंधों के नए युग का प्रतीक है। यह पहल कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डीप-टेक, अंतरिक्ष, रक्षा, स्वास्थ्य और जलवायु समाधान जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करेगी।

   

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!