बिहार के 75 स्कूलों में मिड-डे मील में मिले कीड़े, बच्चों ने फेंका खाना; जांच के आदेश

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 11:56 AM

insects found in mid day meals in 75 schools in bihar

बिहार के अरवल जिले से बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को जिले के करीब 75 सरकारी स्कूलों में परोसे गए मिड-डे मील (दोपहर के भोजन) में रेंगते हुए कीड़े मिलने से भारी हड़कंप मच गया। कीड़े देखकर...

अरवल: बिहार के अरवल जिले से बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को जिले के करीब 75 सरकारी स्कूलों में परोसे गए मिड-डे मील (दोपहर के भोजन) में रेंगते हुए कीड़े मिलने से भारी हड़कंप मच गया। कीड़े देखकर बच्चों का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से साफ इनकार कर दिया और अपनी थालियों का खाना स्कूल के डस्टबिन में फेंक दिया। इस पूरी घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बच्चे कीड़े दिखाते और खाना फेंकते नजर आ रहे हैं।

सब्जी और चावल में तैर रहे थे कीड़े, वीडियो में खुली पोल
रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को बच्चों को दोपहर के भोजन में चावल और सोयाबीन-आलू की सब्जी परोसी गई थी। खाना खाते समय बच्चों की नजर सब्जी और चावल में मौजूद कीड़ों पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत इसकी शिकायत अपने शिक्षकों से की और खाना फेंक दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोयाबीन की सब्जी में कीड़े तैर रहे हैं और बच्चे उनकी तरफ उंगली से इशारा कर रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में नाराज बच्चे कतार में लगकर स्कूल के डस्टबिन में कीड़े युक्त खाना फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

'रॉयल मानव मित्र सेवा समिति' के पास था भोजन का ठेका
बताया जा रहा है कि अरवल जिले में मिड-डे मील की सप्लाई 'रॉयल मानव मित्र सेवा समिति' नाम की एजेंसी द्वारा की जा रही थी। मंगलवार को इसी एजेंसी ने आलू-सोयाबीन की सब्जी और चावल की सप्लाई की थी, जिसके बाद यह भारी लापरवाही सामने आई। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और बच्चों को दिए जाने वाले पोषण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, जांच के आदेश
मिड-डे मील में कीड़े मिलने और बच्चों के हंगामे की खबर फैलते ही बिहार के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अरवल के जिला शिक्षा अधिकारी असगर हुसैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा अधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा, "बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी सेहत के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!