Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 May, 2026 01:57 PM

भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ी रकम की नहीं बल्कि सही समय पर सही निवेश की जरूरत होती है। अगर आप भी बिना किसी जोखिम के अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) आपके लिए एक मनी मेकिंग मशीन साबित हो सकती है। खास बात...
Post Office RD Scheme : भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए बड़ी रकम की नहीं बल्कि सही समय पर सही निवेश की जरूरत होती है। अगर आप भी बिना किसी जोखिम के अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) आपके लिए एक मनी मेकिंग मशीन साबित हो सकती है। खास बात यह है कि पति और पत्नी मिलकर इस स्कीम के जरिए 41 लाख रुपये से ज्यादा का गारंटीड फंड तैयार कर सकते हैं।
सिर्फ 100 रुपये से करें शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की आरडी (RD) उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहते हैं। आप मात्र 100 रुपये से अपना खाता खुलवा सकते हैं। यह सरकारी स्कीम है इसलिए आपका एक-एक पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल सरकार इस पर 6.7% वार्षिक ब्याज दे रही है जो कई बैंकों की तुलना में काफी आकर्षक है।
यह भी पढ़ें: Tibet Earthquake: तिब्बत में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, डरे सहमे लोग घरों से निकले बाहर
जॉइंट अकाउंट से मिलेगा ₹41 लाख का लाभ
इस स्कीम में पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। अगर दोनों मिलकर हर महीने एक निश्चित राशि बचाते हैं तो 10 साल में परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। आइए समझते हैं 41 लाख रुपये का पूरा गणित:
विवरण निवेश का गणित
पति का मासिक निवेश ₹12,000
पत्नी का मासिक निवेश ₹12,000
कुल मासिक बचत ₹24,000
निवेश की अवधि 10 साल (5 साल + 5 साल एक्सटेंशन)
कुल जमा राशि ₹28,80,000
ब्याज से होने वाली कमाई ₹12,20,509
मैच्योरिटी पर कुल राशि ₹41,00,509
यह भी पढ़ें: OMG! दर्द था एक पैर में, डॉक्टर साहब ने दूसरे पर लगा दिया चीरा, फिर ऑपरेशन के बाद...
पोस्ट ऑफिस की आरडी मूल रूप से 5 साल की होती है लेकिन ₹41 लाख का लक्ष्य पाने के लिए आपको 5 साल पूरे होने के बाद इसे अगले 5 साल के लिए और बढ़ाना (Extension) होगा। इस तरह 10 साल तक अनुशासित निवेश करने पर पावर ऑफ कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है और ब्याज की रकम ₹12 लाख से ऊपर निकल जाती है।
अगर निवेश के दौरान आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आपको खाता बंद करने की जरूरत नहीं है। आप 12 किस्तें जमा करने के बाद अपने कुल जमा बैलेंस का 50% तक लोन ले सकते हैं। यह सुविधा खाता खोलने के मात्र एक साल बाद ही मिल जाती है। बता दें कि यह फंड बच्चों की उच्च शिक्षा, उनकी शादी या आपके रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा सहारा बन सकता है। इसमें शेयर बाजार जैसा कोई जोखिम नहीं है और रिटर्न पूरी तरह तय होता है।