Edited By Ramkesh,Updated: 28 Jun, 2026 08:21 PM

कहते हैं जब इश्क का जुनून चढ़ जाता है, तो उसे न उम्र का लिहाज होता है न ही समाज की कोई फिक्र होती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने जिसने सभी को झकझोर दिया।
नेशनल डेस्क: कहते हैं जब इश्क का जुनून चढ़ जाता है, तो उसे न उम्र का लिहाज होता है न ही समाज की कोई फिक्र होती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने जिसने सभी को झकझोर दिया।
दरअसल, 55 वर्षीय महिला का उसका पति और बहू ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह जो सामने आई उसके सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि 60 साल का ससुर अपने ही सगी बहू से अवैध संबंध बन गए थे। इस बात की जानकारी सास को हो गई। इसलिए वह इस अवैध संबंध का विरोध कर रही थी। अवैध संबंध में कांटा बन रही पत्नी को बहू संग मिलकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के गले पर कटे के निशान सामने आएं। बताया जा रहा है कि गले पर गहरी चोट, ग्राइंडर मशीन से काटने के निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूछताछ में बहू और ससुर ने कथित तौर पर साजिश स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है कि बहू और ससुर के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिनका विरोध सास करती थीं। यही विवाद हत्या का कारण बना।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के सिरमाडीह गांव का है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहू प्रीति कुमारी (24 वर्ष) और ससुर दौलत (60 वर्ष) के बीच अवैध संबंध थे। इसकी भनक 55 वर्षीय कुलसी देवी को लगी। इसके बाद, कुलसी ने कथित अवैध संबंधों का विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने अपने ससुर के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया।
जानिए कैसे खुला हत्या का राज?
बताया जा रहा है कि मामले में नया मोड़ तब आया जब दौलत साव ने स्वयं पुलिस को घटना की सूचना दी कि उसकी पत्नी की हत्या हो गई है। भरकट्टा ओपी प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बंद था। खोलने पर कुलसी देवी का शव मिला। गले पर गहरी चोट, ग्राइंडर मशीन से काटने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस का घर वालों पर ही गया। हालांकि पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद दोनो से जब शख्ती से पूछताछ की तो दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
इस वजह से ससुर बहू के बने संबंध
बताया जा रहा है कि प्रीति के पति हैदराबाद में काम करते हैं। वे हर महीने पैसे भेजते थे। पति की अनुपस्थिति में प्रीति और दौलत साव के बीच कथित अवैध संबंध बन गए। कुलसी देवी ने कई बार उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और विरोध किया। इस रिश्ते को बेरोकटोक जारी रखने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया हत्या के लिए घर में इस्तेमाल होने वाली मार्बल या टाइल काटने वाली ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। दावा है कि इसी धारदार मशीन से महिला का गला काटा गया। घटना के बाद सबूत मिटाने और मामले को सामान्य मौत जैसा दिखाने की भी कोशिश की गई। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक रिपोर्ट और अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों पर निर्भर करेगा।