'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है', E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने कसा तंज

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 10:04 PM

it s not just a case of something being fishy the entire dal is black

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में लागू की गई ई20 ईंधन की व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में 'दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।' उन्होंने 'एक्स' पर एक वीडियो...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में लागू की गई ई20 ईंधन की व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में 'दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।' उन्होंने 'एक्स' पर एक वीडियो जारी कर यह भी कि ई20 से लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है तथा आने वाले समय में वह इस मामले को व्यापक स्तर पर उठाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''ई20 का मुद्दा बहुत बड़ा है। सामान्य तौर पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली है।''

गांधी ने आरोप लगाया कि ई20 के कारण लोगों की कार और स्कूटर प्रभावित हो रहे हैं तथा उनकी जिंदगी तबाह हो रही है। उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के जरिए लोगों से 'सीधी चोरी' की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी अभियान में घटनाओं का क्रम (सिक्वेंसिंग) तय करना पड़ता है, लेकिन मौजूदा समय में भ्रष्टाचार इतना अधिक है कि अनेक घटनाक्रम एक साथ सामने हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आने वाले समय में इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बीते 10 जुलाई को कहा था कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) के इस्तेमाल से कुछ वाहनों में 'माइलेज' तीन से पांच प्रतिशत तक कम हो सकती है, लेकिन इसके बदले मिलने वाली ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन और बेहतर इंजन प्रदर्शन जैसे लाभ कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।

मंत्रालय ने कहा था कि ई20, ई10 या शुद्ध पेट्रोल की तुलना में ''अधिक स्वच्छ, बेहतर गुणवत्ता वाला और अधिक दक्ष ईंधन है।'' मंत्रालय ने कहा था कि इसे वर्षों तक वैज्ञानिक परीक्षण, वाहन विनिर्माताओं के साथ परामर्श और घरेलू एथनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के बाद ही लागू किया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!