J&K: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF के बंकर पर फेंका ग्रेनेड, 2 नागरिक जख्मी

Edited By Updated: 22 Aug, 2022 10:39 PM

j k terrorists hurl grenade at crpf bunker in anantnag 2 civilians injured

आतंकवादियों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दो नागरिक घायल हो

श्रीनगरः आतंकवादियों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दो नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि घटना दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में संगम बाजार के पास रात करीब 8:50 बजे घटी। अधिकारियों ने कहा कि ग्रेनेड के फटने के बाद दो नागरिक मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!