लेबनान में घुसी इजरायली सेना! हिज्बुल्लाह के गढ़ों पर जमीनी हमला शुरू

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 07:19 PM

israel begins  targetted  ground operations against hezbollah in lebanon

मध्य-पूर्व में युद्ध तेजी से फैलता दिख रहा है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ सीमित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि ईरान ने युद्धविराम से इनकार कर दिया है। दोनों मोर्चों पर हमलों के बीच क्षेत्रीय संघर्ष और बड़े युद्ध की आशंका...

International Desk: इज़राइल रक्षा बल (Israel Defense Forces (IDF) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य उत्तरी इजरायल के नागरिकों को सुरक्षित करना और हिज्बुल्लाह के खतरों को खत्म करना है। सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार सीमा के कई इलाकों में इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच जबरदस्त झड़पें हो रही हैं। इजरायली सेना संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित ब्लू लाइन सीमा की ओर बढ़ते हुए कई रणनीतिक स्थानों पर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

 

ईरान का साफ संदेश  
इसी बीच Seyed Abbas Araghchi ने कहा कि ईरान ने न तो अमेरिका से युद्धविराम मांगा है और न ही किसी बातचीत की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध तभी खत्म होगा जब दुश्मन यह समझ ले कि ईरान पर हमला दोबारा नहीं किया जा सकता। अराघची के अनुसार, कुछ देश ईरान को “बिना शर्त आत्मसमर्पण” के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेहरान इसके लिए तैयार नहीं है।

 

तेहरान एयरपोर्ट पर इजरायल का बड़ा हमला
इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के Mehrabad Airport पर एक विमान को नष्ट कर दिया, जिसका इस्तेमाल ईरान के शीर्ष नेतृत्व करता था।बताया गया कि यह Airbus A340 विमान ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian और पहले Ali Khamenei सहित कई वरिष्ठ नेताओं के विदेश दौरे में इस्तेमाल होता था।
इजरायल का दावा है कि इस हमले से ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच समन्वय प्रभावित होगा।

 

कई ईरानी शहरों पर भी हमले
IDF ने बताया कि उसने तेहरान, शिराज और तबरीज़ सहित कई शहरों में सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है। यह अभियान तब चल रहा है जब अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई को 17 दिन हो चुके हैं और पूरे क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!