Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Apr, 2026 12:07 PM

IPL 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस (MI) सुस्ता चाल में नज़र आई। लगातार हार के बीच टीम के सबसे कमाल के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पांच मैचों कुछ कमाल नहीं कर पाए जिसकी फ्रस्ट्रेशन उनकी मैदान में दिखाई दी। दरअसल, RCB के खिलाफ मैच के दौरान बुमराह का आपा...
नेशनल डेस्क: IPL 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस (MI) सुस्ता चाल में नज़र आई। लगातार हार के बीच टीम के सबसे कमाल के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी पांच मैचों कुछ कमाल नहीं कर पाए जिसकी फ्रस्ट्रेशन उनकी मैदान में दिखाई दी। दरअसल, RCB के खिलाफ मैच के दौरान बुमराह का आपा खोना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
मैदान पर बुमराह का 'रुद्र' रूप
अकसर मैदान में आक्रमक खिलाड़ी को अपनी गेंदबाजी से जवाब देने वाले शांत रहने वाले जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में काफी चिड़चिड़े दिखे। विकेट न मिलने की झुंझलाहट इतनी ज्यादा थी कि ओवर खत्म होने के बाद उन्होंने अपना रन-अप मार्कर उठाया और उसे पूरी ताकत से जमीन पर पटक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी शोक्ड रहे गए। बता दें कि इससे पहले पंजाब के खिलाफ हार के दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या और बुमराह के बीच तीखी बहस भी देखी गई थी।
करियर का सबसे खराब दौर: 5 मैच, 0 विकेट
बुमराह के आंकड़े इस सीजन में बेहद चौंकाने वाले हैं। जिस गेंदबाज के सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज कांपते थे, वह इस बार विकेट के लिए तरस रहे हैं:
मैच खेले: 5
रन लुटाए: 164
विकेट: 0
रिजल्ट: मुंबई इंडियंस की लगातार 4 हार।
इरफान पठान ने बताई बुमराह की 'कमजोरी'
पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान ने बुमराह की खराब फॉर्म का तकनीकी कारण बताया है। पठान के मुताबिक, बुमराह अपनी असली ताकत यानी 'रफ्तार' को छोड़कर बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं: बुमराह इस सीजन में अपनी लगभग 44% गेंदें स्लोअर डाल रहे हैं। उनकी औसत गति 130 किमी प्रति घंटा के आसपास आ गई है। इरफान का मानना है कि बुमराह को अपनी 140+ की रफ्तार पर वापस लौटना चाहिए। जब बल्लेबाज तेज गेंद से डरेगा, तभी स्लोअर वन प्रभावी होगी। हर दूसरी गेंद धीमी डालने से बल्लेबाज को सेट होने का मौका मिल रहा है। मुंबई इंडियंस अब स्कोर बोर्ड में 9वें स्थान पर है।